विरोध

वार्ड क्रमांक 07 और 05 के पार्षदों की निष्क्रियता के चलते नहीं हो रहे हैं विकास कार्य, वार्डवासी नाराज़

स्वतंत्र खबर, समय पर, खबर के लिए संपर्क करें मो. 8435133145

  • शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। सिराली: नगर परिषद सिराली में चौमुखी विकास कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  माधवी पंकज गुप्ता और वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद हयात पटेल की निष्क्रियता के चलते इन वार्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। वार्डवासियों का कहना है कि सड़कें और नालियां नहीं बनने से वे परेशान हैं। कचरे के ढेर और उफनती नालियों के कारण स्वच्छता की स्थिति दयनीय हो गई है, जबकि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाए जा रहे हैं और नगर में विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

वार्डवासियों की परेशानी

वार्ड क्रमांक 07 और 05 के निवासियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि श्रीमती माधवी पंकज गुप्ता की निष्क्रियता के चलते कई सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि “अनीता यादव, कांति बाई, कंचन बाई, कुशम बाई, सुशीला बाई, अमरसिंह कुशवाहा, रमेश चंद्र राजपूत, बसु बाई, तारा बाई, अफसाना बी, ज्योति बाई, भावना, राजू योगी, चन्द्रेश योगी, मोहन योगी, अनीता बाई, सुनीता बाई, कविता बाई, गणेश लोनिया, युसूफ इकबाल सहित सैकड़ों वार्डवासी सालों से विकास की राह देख रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद सिराली द्वारा नाली निर्माण, सड़क निर्माण, पीएम आवास, साफ-सफाई, बिजली, पानी, नल-जल योजना जैसी सैकड़ों योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन वार्ड क्रमांक 07 और 05 में विकास कार्य ठप पड़े हैं। नालियां खोद कर छोड़ दी गई हैं और सड़कों का लेवल तो किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।

पार्षदों की अनुपस्थिति

वार्डवासियों का आरोप है कि उन्होंने पार्षदों को केवल चुनाव के समय ही देखा था। श्रीमती माधवी पंकज गुप्ता के बारे में बताया गया है कि वे बैंक कियोस्क शाखाएं चलाती हैं, जिससे उनके पास वार्ड के लिए समय नहीं होता। वहीं, हयात पटेल अपने रेत-गिट्टी-बजरी के कारोबार में व्यस्त रहते हैं।

सीएमओ का आश्वासन

इस मुद्दे पर नगर परिषद सिराली के सीएमओ राहुल शर्मा ने बताया, “आपके द्वारा जानकारी मिली है, मैं दिखवाता हूं कि नाली और सड़क का निर्माण क्यों नहीं हो पाया है।”

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button