धार्मिक

शासकीय स्कूल की फेंसिंग में बंद हुई दरगाह, ग्रामीणों में आक्रोश, दरगाह तक रास्ता खोलने की मांग

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। मगरदा ग्राम में स्थित शासकीय स्कूल की सीमा में वर्षों पुरानी एक दरगाह मौजूद है, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल प्रशासन ने हाल ही में दरगाह को चारों ओर से तार फेंसिंग कर अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि दरगाह पर दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक गेट की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे वे आसानी से अंदर जा सकें। पहले जब स्कूल प्रशासन ने बाउंड्री करने का निर्णय लिया था, तब ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि उनके लिए एक प्रवेश द्वार छोड़ा जाएगा। लेकिन अब चारों ओर से पूरी तरह फेंसिंग कर दी गई है, जिससे दरगाह तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है।

पटवारी और प्रिंसिपल की मिलीभगत का आरोप

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में पटवारी और स्कूल प्रिंसिपल की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले वादा किया गया था कि बाउंड्री बनने के बाद गेट छोड़ा जाएगा, लेकिन अब दरगाह तक जाने का कोई रास्ता नहीं बचा है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए दरगाह तक जाने के लिए गेट की व्यवस्था की जाए।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button