राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिये 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करे,,,, मदिरा के अवैध विक्रय परिवहन के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। में पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र मे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’ प्रदान किये जायेंगे। इस हेतु भारत सरकार की बेवसाईट https://awards.gov.in पर विभिन्न श्रेणियों में देशी गौ पशु व भैंस नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन एआईटी तथा सर्वश्रेष्ठ सहकारी समिति, दुग्ध उत्पादक कंपनी व डेयरी उत्पादक संगठनों से ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’ हेतु आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित किये गए है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस. के. त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिये ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाया गया है। उन्होंने जिले के पशुपालकों एवं कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनो से ऑनलाईन आवेदन करने की अपील की है। उन्होने जिले के सभी पशु चिकित्सालय प्रभारियों को भी पुरस्कार के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार प्रसार एवं पशुपालकों को ऑनलाइन आवेदन करने में आवश्यक सहयोग देने के लिये निर्देशित किया है।
मदिरा के अवैध विक्रय परिवहन के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज
हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में मदिरा के अवैध विक्रय परिवहन विभाग संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को मदिरा के अवैध विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम के लिए वृत्त हरदा के खेडीपुरा मोहल्ला, टंकी मोहल्ला, पीलियाखाल, ग्राम कमताड़ा तथा वृत्त खिरकिया के ग्राम सुल्तानपुर, धुपकरण, विक्रमपुर में दबिश दी। कार्यवाही के दौरान कुल 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 350 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किये गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 41400 रूपये है।



