हरदा

विधायक रामकिशोर दोगने के विरोध के बाद हाईवे पर गड्ढे भरने का काम शुरू

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा। नेशनल हाईवे के हंडिया मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों के खिलाफ हरदा विधायक रामकिशोर दोगने ने पिड़गांव के पास धरना प्रदर्शन किया। बुधवार को विधायक और कांग्रेस नेताओं ने गड्ढों में बैठकर अनोखे तरीके से विरोध जताया था। धरने के दो दिन बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। जगह-जगह मुरूम डालकर हाईवे की मरम्मत की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिल सकी है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button