राजनीति

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास बने भैंसदेही विधानसभा के प्रभारी

"वोट चोर-गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्ति 5 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा पूरे देश में 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रव्यापी “वोट चोर-गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा सरकार की कथित वोट चोरी के खिलाफ जनमत तैयार करना है। इस अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा पूरे देश में 5 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस अभियान को गति देने के लिए विधानसभा-वार प्रभारियों की नियुक्ति की है।

हरदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास को इस अभियान के तहत बैतूल जिले की विधानसभा क्रमांक 133 भैंसदेही का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें जिले में “वोट चोर-गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान और मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (SIR) के कार्य को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान में विधानसभा स्तर पर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जनसंपर्क कर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का कार्य कर रहे हैं। व्यास ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता से हस्ताक्षर करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के मतदाताओं की आवाज है अब वोट चोरी नहीं चलेगी, जनता जवाब देगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button