एक्सीडेंट
देवी दर्शन से लौट रहे व्यक्ति को आईसर ने मारी टक्कर, रास्ते में तोड़ा दम

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। मंगलवार रात करीब 12 बजे खिरकिया तहसील के ग्राम चौकड़ी निवासी अमर सिंह पिता बीसराम, उम्र 40 वर्ष सड़क हादसे का शिकार हो गए। वे देवी दर्शन कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक आईसर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमर सिंह को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। इधर जिला अस्पताल हरदा में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौप, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



