एक्सीडेंट

सोयाबीन कटाई से लौट रही महिला को पिकअप ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात लगभग 2:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाजापुर जिले में सोयाबीन कटाई का कार्य कर लौट रहे मजदूरों के जत्थे की पिकअप को हंडिया थाने के आगे रोककर कुछ लोग शौचालय के लिए उतरे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने एक महिला को कुचल दिया और चालक वाहन सहित फरार हो गया।

मृतका की पहचान पार्वती पति मनीराम कोरकु, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सोनपुरा थाना छिपाबाड़ (जिला हरदा) के रूप में हुई है। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका के साथ पिकअप में उनका एक बेटा और एक बेटी भी मौजूद थे, हालांकि वे हादसे में सुरक्षित रहे। परिजनों और अन्य मजदूरों ने भागती पिकअप को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से लेकर निकल गया।पार्वती अपने परिवार के साथ मजदूरी कर जीवन यापन करती थीं। परिवार में पति के अलावा दो बेटियां और एक बेटा हैं। हादसे की खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया। मृतका का शव जिला अस्पताल हरदा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button