सेवाहरदा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्दुल रज़ाक असीर साहब का 92 वर्ष की उम्र में निधन, पुलिस ने दी अंतिम सलामी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जमाते इस्लामी हिंद के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल रज़ाक असीर साहब का लंबी बीमारी के बाद 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। खेड़ी पुरा स्थित मोहम्मदी मस्जिद में उनकी जनाज़े की नमाज़ अदा की गई। इसके बाद शाम 7 बजे उन्हें हरदा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। पुलिस बल ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। अब्दुल रज़ाक असीरसा का जन्म वर्ष 1936 में हुआ था। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सक्रिय रहे और इमरजेंसी के समय 26 जून 1975 को हरदा में गिरफ्तार कर उन्हें होशंगाबाद जेल में 19 महीने रखा गया था। इस दौरान उनके साथ शालकराम वकील, चंद्रगोपाल सोनी, मरगूब हुसैन और शिवनारायण टांक भी साथी रहे। उनके निधन से हरदा जिले ने एक सच्चा स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी खो दिया है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button