राजनीति

विजय शाह जैसे मंत्री बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोलते हैं, भाजपा पहले अपने गिरेबान में झाँके: ओम पटेल

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

बुधवार को परशुराम चौक पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया था, इसके बाद पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने भाजपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पलट बार कर कहां पहले अपने गिरेबान में झांके

हरदा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला जलाने पर भाजपा को घेरते हुए पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की राजनीति जनता के असली मुद्दों से भागने की राजनीति है। भाजपा के पास न तो महिलाओं के सम्मान की चिंता है और न ही जनसमस्याओं के समाधान की कोई ठोस नीति। ओम पटेल ने कहा कि भाजपा ही देश की बेटियों का अपमान करती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी कर्नल सोफिया के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया था। “पहले भाजपा और उसके नेता अपने गिरेबान में झाँकें, फिर कांग्रेस और उसके नेताओं पर टिप्पणी करें।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का किया था पुतला दहन

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में आज नशे का कारोबार बेलगाम चल रहा है। अफीम और ड्रग्स खुलेआम बिक रहे हैं, जिस पर सरकार आँखें मूँदकर बैठी है। भाजपा को चाहिए कि वह कांग्रेस पर अनर्गल प्रहार करने के बजाय प्रदेश में नशे और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर ध्यान दे। पटेल ने कहा कि भाजपा द्वारा पुतला दहन जैसे नकारात्मक कृत्य केवल जनता का ध्यान भटकाने की साजिश हैं, जबकि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और जनता की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहेगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button