कार्यवाही

11 साल से फरार स्थायी वारंटी समेत 16 आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

शाहरुख बाबा चीफएडिटर स्वतंत्र हरदा... Mob. 8435133145

यशवंत चौहान संवाददाता रहटगांव 


हरदा। हाल ही में जिले में थानों के प्रभारी बदले गए हैं। सिविल लाइन थाना में पदस्थ रहे सी. मनोज दुबे को अब रहटगांव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई पोस्टिंग मिलते ही उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 साल से फरार स्थायी वारंटी को महाराष्ट्र से पकड़कर लाने में सफलता पाई। रहटगांव पुलिस ने 31 जुलाई को महाराष्ट्र के धारणी इलाके में दबिश देकर 4 स्थायी वारंटी और 12 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया। आरोपी कई सालों से फरार चल रहे थे। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और एसडीओपी आकांक्षा तलया के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी उनि मनोज दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपी पिछले 11 वर्षों से फरार थे। टीम ने लगातार निगरानी और प्रयास कर इन्हें पकड़ा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस टीम ने ग्राम धारनमहु और बासपानी से स्थायी वारंटी लक्ष्मण गौलान और भरत सिंह को पकड़ा। वहीं जाम्बू, भिरोजा और आसपास के गांवों से 12 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। टीम में शामिल थे: संतोष बामने, माधव भाट, श्रवण राजपूत, देवेंद्र सुरमा, प्रदीप रघुवंशी, अजय तिवारी, तुषार धनगर और अन्य।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button