घटना

बिजली विभाग की लापरवाही से मजदूर की मौत, रहटगांव में निर्माण कार्य के दौरान 11 केवी लाइन से लगा करंट, मकान मालिक ने पहले ही की थी शिकायत

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

यशवंत चौहान संवाददाता रहटगांव

हरदा। जिले के रहटगांव थाना अंतर्गत खेड़ी मोहल्ला में बिजली विभाग की लापरवाही एक मजदूर की जान पर भारी पड़ गई। मकान निर्माण कार्य के दौरान 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी पाढर, जिला बैतूल के रूप में हुई है, जो कि बतौर मिस्त्री निर्माण कार्य कर रहा था।जानकारी अनुसार मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली की 11 केवी लाइन मकान से सटी हुई थी। मकान मालिक ने इस खतरे को पहले ही भांपते हुए बिजली विभाग से कई बार तार ऊंचे करने की मांग की थी। आरोप है कि लाइनमैन ने तार ऊपर करने के एवज में ₹15,000 की मांग की थी, जो मकान मालिक द्वारा दिए भी गए थे। बावजूद इसके बिजली विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई।

काम करते समय लगा करंट, अस्पताल में तोड़ा दम

मजदूर गोविंद मकान की ऊपरी मंजिल पर कार्य कर रहा था, तभी अचानक वह बिजली के संपर्क में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रहटगांव लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बिजली विभाग पर गंभीर आरोप मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने तारों की ऊंचाई को लेकर बिजली विभाग को कई बार आवेदन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा विभाग के कर्मियों ने पैसे लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्रवासियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और विभाग पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

लगातार सामने आ रही हैं बिजली विभाग की लापरवाहियाँ

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जिले के कई क्षेत्रों में बिजली विभाग की अनदेखी के कारण हादसे सामने आ चुके हैं। रहटगांव की यह घटना फिर से यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक जनता बिजली विभाग की लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकाती रहेगी?

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button