प्रदर्शन

कलेक्टर- एस पी की समझाइश के बाद भी नहीं माने करणी सेना के कार्यकर्ता, प्रदर्शनकारियों पर नियमानुसार की गई कार्रवाई,

प्रदर्शनकर्मी समझाएं के बाद नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने बाल का उपयोग कर लाठी चार्ज किया।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। इंदौर रोड बायपास चौराहे पर शनिवार देर रात से करणी सेना परिवार द्वारा किए गए चक्का जाम के दौरान उत्पन्न हुई अस्थिर स्थिति को शांतिपूर्वक नियंत्रण में लेने के लिए प्रशासन ने तत्परता और संयम के साथ मोर्चा संभाला। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल द्वारा आवश्यकतानुसार कार्रवाई की गई, जिसमें बल प्रयोग, आंसू गैस और पानी की बौछार का संयमित प्रयोग किया गया। शनिवार देर शाम 420 के एक आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के दौरान सिटी कोतवाली क्षेत्र में करणी सेना और पुलिस के बीच तीखी कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ता देख करणी सेना कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और रातभर इंदौर रोड बायपास चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। इससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी।

स्थिति बिगड़ते देख, पुलिस और प्रशासन ने लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। एसपी अभिनव चौकसे और कलेक्टर सिद्धार्थ जैन स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। कई बार समझाइश देने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने लगे। इसके बाद रविवार सुबह पुलिस ने आवश्यकतानुसार बल प्रयोग करते हुए सड़क से जाम हटाया और शहर की शांति व्यवस्था को पुनः बहाल किया। प्रशासन ने कहा कि चक्का जाम से एंबुलेंस और आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति के सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध कर शासन के कार्यों में बाधा उत्पन्न की थी। ऐसे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी निजी होटल परिसर में जाकर छुप गए, जिनके विरुद्ध पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर निकाला। नगर पालिका द्वारा अवरोधक वाहनों को हटाकर यातायात थाने भेजा गया।एसडीओपी अर्चना शर्मा, जिन्होंने रात्रि में स्वयं मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को शांति बनाए रखने की अपील की, ने बताया कि प्रशासन हर स्तर पर संयम बरत रहा था, लेकिन जब बात आमजन की सुरक्षा और शहर की शांति व्यवस्था की आई, तब बल प्रयोग आवश्यक हो गया था। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में शहर का अमन चैन और शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार चेतावनी के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने, तब ही कार्रवाई की गई। प्रशासन की समय पर और सटीक कार्रवाई से रविवार दोपहर तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई और यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई।

बिना अनुमति प्रदर्शन और चक्का जाम से शांति भंग।

लगातार समझाइश के बावजूद नहीं माने प्रदर्शनकारी।

पुलिस ने संयमित बल प्रयोग कर व्यवस्था बहाल की।

कलेक्टर और एसपी की सतर्क निगरानी में चला अभियान।

दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button