12 साल से फरार स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 138 एनआई एक्ट के प्रकरण में न्यायालय से जारी वारंट पर बड़ी कार्रवाई, बड़वानी से दबोचा

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। हरदा न्यायालय में चल रहे SCNIA 1311/2013 धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के मामले में पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी दिलीप पिता समीरचन्द्र जैन (उम्र 60 वर्ष) को हरदा पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी मूलतः चौकी निसारपुर थाना कुक्षी जिला धार का निवासी है, जो वर्तमान में वार्ड क्रमांक 17, लक्ष्मी टॉकीज के सामने, बड़वानी में रह रहा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी हरदा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बड़वानी में मिडिल स्कूल के पास युनिटी डेंटल केयर हॉस्पिटल के समीप देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दिनांक 7 जून 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय जेएमएमसी न्यायालय हरदा में प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तारी में प्र.आर. 365 जगदीश पांडव, सैनिक 110 अरविंद दामडे, आर. 69 रवीश कामले और सायबर सेल हरदा के आरक्षक लोकेश सातपुते की सराहनीय भूमिका रही।



