विरोध

रहटगाॅव सकल हिंदू समाज ने किया विरोध प्रदर्शन, पाकिस्तान का जलाया पुतला।

यशवंत चौहान संवाददाता रहटगाॅव स्वतंत्र हरदा

हरदा जिले के रहटगांव में जम्मूकश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध सकल हिंदू समाज ने बस स्टैंड चौराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।ओर पाकिस्तान का पुतला जलाया। आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार से मांग की है, कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे और आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद खत्म करो के नारे लगाए।हमले में मृत पर्यटकों व शहीद जवानों की श्रद्धांजलि देते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए समाज एकजुट है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button