
यशवंत चौहान संवाददाता रहटगांव
हरदा। जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कपासी में करंट लगने से बलराम उर्फ बालू कोरकू (45 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ग्राम पांडर माटी का निवासी था और उसका शव खेत में मृत अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया मौत का कारण करंट लगना माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि करंट किस कारण से फैला और क्या यह खेत में लगे बिजली के तारों की लापरवाही का परिणाम था। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।



