हरदा

डॉक्टर पर गाली-गलौच का आरोप: पुलिस ने कहा आवेदन मिलने पर दर्ज होगी एफआईआर

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अर्जुन पिता संतोष धुराये की मृत्यु के बाद उनके परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भरत काटकर ने दूरभाष पर चर्चा के दौरान उनसे अभद्रता और गाली-गलौच की।

परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप

मृतक अर्जुन का इलाज हरदा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान अर्जुन की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर भरत काटकर से संपर्क किया। परिजनों का आरोप है कि बातचीत के दौरान डॉक्टर ने न केवल उनके सवालों को नजरअंदाज किया बल्कि अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौच भी की।

इनका कहना है

पीड़ित परिवार अगर थाने में लिखित आवेदन देता है, तो मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में पूरी निष्पक्षता बरतेगी। पीड़ित परिवार ने अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया है। पुलिस के मुताबिक, आवेदन मिलने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

संतोष चौहान थाना प्रभारी सिविल लाइन हरदा

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button