व्यापारसम्मान

व्यापारिक समस्याओं पर हुई चर्चा, हरदा पहुंचे कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। अपने अल्प प्रवास पर हरदा पहुंचे कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश जी गुप्ता (इंदौर) एवं उपभोक्ता वस्तु वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश जी तिवारी का हरदा कैट टीम ने एक निजी होटल में भव्य स्वागत किया। इस दौरान व्यापारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर हरदा कैट जिलाध्यक्ष सरगम जैन ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय कैट नेतृत्व ने सरकार से व्यापारियों को विभिन्न लाइसेंसों के स्थान पर एक यूनिक लाइसेंस आईडी प्रदान करने की माँग की है। यह प्रस्ताव व्यापारियों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार हेतु दिया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के हवाले से बताया गया कि इस मुद्दे पर अब तक 7 राज्य सरकारों से चर्चा हो चुकी है और अन्य राज्यों से बातचीत जारी है। कैट का यह कदम व्यापारियों की सुविधाओं में वृद्धि और उनके हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस बैठक में हरदा कैट टीम के अन्य सदस्यों सहित स्थानीय व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button