शिक्षा

हरदा के एक्सीलेंस कॉलेज के छात्र विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव में लहराएंगे प्रतिभा का परचम

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदा के जिला स्तरीय विजेता प्रतिभागी अब 21 से 23 नवंबर तक बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव सत्र 2024-25 में हरदा का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतिभागी छवि चौहान, अंजलि पासी और अंकिता गायकवाड प्रश्न मंच, श्रेया शुक्ला कार्टूनिंग, और अंशु राजपूत रंगोली विधा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महाविद्यालय के संस्था प्रमुख डॉ. अरुण कुमार सिकरवार ने विद्यार्थियों को अगले स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं। युवा उत्सव संयोजक एवं टीम मैनेजर डॉ. दीपिका सेठे ने प्रतिभागियों को विभिन्न विधाओं की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी व्ही.के. विछोतिया, डॉ. धीरा शाह, डॉ. सी.पी. गुप्ता, डॉ. निर्मला डोंगरे, डॉ. वंदना मगरदे, डॉ. शीतिका बरकले, डॉ. आशा गायकवाड और डॉ. प्रियंका राय सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button