क्राइम

मोरगढ़ी में किराना व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी फरार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा। मोरगढ़ी गांव में एक युवक द्वारा पड़ोस के किराना व्यापारी पर कुल्हाड़ी से हमला करने की घटना से सनसनी फैल गई है। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को परिजनों ने तुरंत हरदा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

दुकान में बैठने के दौरान हुआ हमला

छीपाबड़ थाना पुलिस के मुताबिक, 33 वर्षीय अफरोज पिता कुर्बान खान अपनी किराना दुकान पर बैठा था, तभी शाम करीब 4 बजे उसी के पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण आदिवासी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में अफरोज के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

आरोपी लक्ष्मण जो अभी है फरार

फरार है आरोपी

घटना के बाद आरोपी लक्ष्मण आदिवासी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरियादी कुर्बान पिता रमजान खान (57) की शिकायत पर लक्ष्मण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 296, 109, और 115 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। आरोपी लक्ष्मण मवेशी चराने का काम करता है। हालांकि, हमले के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हमलावर के परिवार और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता चल सके।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button