राजनीति
मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: किसान कांग्रेस की जिला कमेटियां भंग
किसान कांग्रेस में नई कार्यकारिणी की तैयारी: पुराने पदाधिकारियों की जगह युवाओं को मौका

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसान कांग्रेस में व्यापक सर्जरी की जा रही है, जिसके तहत सभी जिला कमेटियों को भंग कर दिया गया है। इसके अलावा, किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पांच साल पुरानी जिला कमेटियों में कई सदस्य निष्क्रिय हो चुके थे। ऐसे में उन्हें हटाकर नए और युवा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया जाएगा। एमपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश गुर्जर ने इस बदलाव की पुष्टि की है और कहा है कि नई कार्यकारिणी जल्द ही गठित की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देना है, जिससे कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।



