ज्ञापन

जनसुनवाई में विधवा फरीदा वानो वेवा ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, बने मकान को तोड़ा अब रहने के लिए नहीं है जगह

  • शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा। टिमरनी मंडी रोड, वार्ड नं 7, टिमरनी की निवासी और 57 वर्षीय विधवा फरीदा वानो वेवा ने आज जनसुनवाई में कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई। फरीदा का आवास, जो 40 वर्षों से उनकी रिहायश थी, हाल ही में नगर पंचायत टिमरनी और राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण के नाम पर तोड़ दिया गया था।

जनसुनवाई में फरीदा ने कहा, “बारिश के मौसम में मैं अपने परिवार को लेकर कहां जाऊं? एसडीएम टिमरनी ने पहले हमें रहने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब उन्होंने कह दिया है कि हम यहां मकान नहीं बना सकते।”

फरीदा का आरोप है कि उनके साथ अन्याय किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके आवास को बिना किसी पूर्व सूचना के बलपूर्वक तोड़ा गया, जबकि वार्ड नं 7 में कई अन्य लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं और उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनकी मदद की जाए और उन्हें रहने के लिए एक स्थायी जगह प्रदान की जाए। फरीदा ने बताया कि उन्हें वर्तमान में दूसरी जगह आवास के लिए दिया गया है, लेकिन वहाँ भी निर्माण सामग्री को जप्त कर लिया गया है।

फरीदा की इस गुहार ने जनसुनवाई में उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लोग प्रशासन की इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं और फरीदा के समर्थन में खड़े हो रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ ने इस मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है और फरीदा को उचित सहायता प्रदान करने का कहा।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button