हरदा
जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया। इस दौरान, जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने राजीव गांधी की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा, “राजीव गांधी सूचना क्रांति के जनक होने के साथ-साथ देश में आधुनिकता के पक्षधर रहे। उन्होंने देश को इलेक्ट्रॉनिक पद्धति, कंप्यूटर और कई अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की सौगात दी थी।”
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव, दिनेश यादव, डॉक्टर झावर साहब, और कमल पटेल सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने राजीव गांधी के योगदान को याद किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



