क्राइम

रहटगांव पुलिस ने आरोपी को देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, रहटगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता-

स्वतंत्र खबर, समय पर खबर के लिए संपर्क करें मो:- 8435133145

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा रहटगांव। लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के निर्देशन पर उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदोरिया थाना प्रभारी रहटगाॅव के नेतृत्व में थाने की गठित टीम के द्वारा मुखबीर की सूचना पर देसी कट्टे के साथ दो जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कि है। रहटगांव थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिरकंबा निवासी विनोद पिता राधा किशन उम्र 30 साल अवैध देसी कट्टे के साथ घूम रहा है, और लोगों को डरा धमका रहा है। मुखबीर की सूचना मिलने पर गठित पुलिस टीम के द्वारा उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई, तलाशी में एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 127/ 24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का मामला पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। आरोपी से जप्त देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस की कीमत 5000 रुपए बताई जा रही है। पुलिस टीम में महत्वपूर्ण भूमिका में उप.निरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदोरिया, सउनि प्रदीप रघुवंशी, प्र.आर. राकेश तुमराम, आरक्षक अर्जुन लोवंशी की अहम भूमिका रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button