विरोध

शहर के वार्डों में विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव को लेकर पार्षद पहुंचे कार्यालय इस्तीफा देकर आंदोलन की चेतावनी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा:  खिरकिया । नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद सोनी वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद एवं नगर परिषद में उपाध्यक्ष विजयंत गौर वार्ड क्रमांक 15 से पार्षद अनिल मालाकार वार्ड क्रमांक 7 से पार्षद लक्ष्मी यादव वार्ड क्रमांक 3 से पार्षद किरण आठनेरे वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद संगीता पांडे 4 की पार्षद नेहा दुआ ने मंगलवार को सीएमओ राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के पास पहुंचकर वार्डों में रुके हुए विकास कार्यों और साफ सफाई को लेकर मुद्दा उठाया । 8 पार्षद और उनके प्रतिनिधियों का कहना था कि उनके वार्डो में निर्माण कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है तकरीबन 2 साल परिषद के कार्यकाल को पूरा होने को चला है लेकिन परिषद की पहली बैठक में लिए गए कार्य आज तक पूरे नहीं हुए हैं ऐसे में वार्डों में लोग ताने मार रहे है अगर ऐसा ही चला रहा तो इस्तीफा देने के अलावा कोई भी विकल्प नहीं रहेगा । वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद सोनम सोनी ने कहा कि उनके वार्ड में साफ सफाई बिल्कुल भी नहीं हो रही है महिलाएं फोन लगाकर शिकायत करती है और नगर परिषद एनजीओ तकरीबन 1 लाख रुपए प्रतिमाह भुगतान कर रही है जो कहीं से कहीं तक सही नहीं है एनजीओ को सालाना लाखों रुपए का भुगतान करने की बजाय दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों में बढ़ोतरी की जाना चाहिए ताकि वार्ड समेत शहर में रोजाना सफाई हो सके । उपाध्यक्ष विजयंत गौर ने कहा कि गत दिवस उनके मना करने के बाद भी बैठक का आयोजन किया गया । देश के तमाम अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होना था इसके लिए वे दिल्ली गए हुए थे उनकी अनुपस्थिति में बैठक का आयोजन कर लिया गया अध्यक्ष खुद भी राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए नहीं गई । नगर परिषद में जिन ठेकेदारों को काम दिया गया है वह समय पर काम नहीं कर रहे यह बात तमाम पार्षदो द्वारा कही गई निर्माण कार्य समय से नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की गई । समय-समय पर परिषद की बैठक का आयोजन हो यह बात भी कही गई । उपाध्यक्ष ने बताया कि पिछली बैठक 7 जुलाई को हुई थी उसके बाद पूरा साल बीतने के बाद कल बैठक का आयोजन हुआ है । नगर परिषद में ऐसे कई कर्मचारी है जो ड्यूटी पर नहीं आते हैं और घर बैठे हैं तनख्वाह ले रहे हैं उन्हें भी हटाने की मांग की गई ताकि नगर परिषद को हो रहा है आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके । पार्षदों ने कहा है कि अलग-अलग वार्डों में अवैध नल कनेक्शन को काटने की बजाय उन्हें विधिवत शुल्क जमा कराकर वैध किया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को परेशानी ना हो । पार्षद सोनम सोनी ने कहा कि सफाई प्रभारी सुरेश राजपूत कई बार फोन लगाने के बाद भी फोन नहीं उठाते हैं ऐसे में सफाई व्यवस्था के लिए किसे निर्देश दे यह बात समझ में ही नहीं आती है । वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अनिल मालाकार ने कहा कि उनके वार्ड में लोग कहते हैं कि तुमसे कोई काम नहीं होने वाला है हम 181 में शिकायत करके अपना काम करा लेंगे । सभी पार्षदों ने कहा कि जल्द ही लोकसभा चुनाव के आचार संहिता लगने वाली है इसलिए नगर के समस्त 15 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के कार्य कराया जाए और अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले दिनों में इस्तीफा देकर आंदोलन करेंगे । वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद नेहा दुआ ने बताया कि वार्डों में हो रहा है भेदभाव की शिकायत पूर्व मंत्री कमल पटेल को भी की गई है ।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button