फटाका फैक्ट्री में लगी आग तीसरा दिन: आज फिर होगी 3 लोगों की तलाश, अभी भी अपनों के इंतजार में परिजन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा: 6 फरवरी को हरदा जिले के बैरागढ़ में राजेश अग्रवाल की फटाका फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद करीब 12 लोगों की जान चली गई एवं 180 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए मरने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है आज खरगोन जिले से अपनों की तलाश करने हरदा दो युवक आए उनके दो लोग फैक्ट्री में काम करने वाले थे जो अभी तक नहीं मिले हैं उन्हें परिजनों की तलाश करने खरगोन से दो युवक आए है। उनके यहां कहना है कि हमारे भाई 6 महीने से राजू अग्रवाल की फैक्ट्री में काम करते थे।

जैसे ही हमें सूचना मिली कि हरदा में फटाका फैक्ट्री में आग लग गई तो मैं मेरे परिजनों के साथ हरदा आया हूं मेरे भाई की तलाश में अभी तक मेरे भाई का कोई ठिकाना नहीं है। दारा सिंह और कैलाश सिंह जो कि अभी लापता है। वार्ड क्रमांक 14 मानपुर में से भी दो लोगों को की गुमशुदा की शिकायत है। इसमें एक महिला और एक युवक बताया गया जिसका नाम जेबून बी, है।

