धोखाधड़ी
आरोप : डबल हाजिरी देने के लालच से कराया था कार्य सरपंच ने, देख कहां का है मामला।
मनरेगा काम करने वाले मजदूरों का नहीं मिली मजदूरी, जनसुनवाई में की शिकायत।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा: ग्राम बालागांव के 16 मजदूरों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से सचिव सरपंच की शिकायत की मजदूरों का कहना है कि मनरेगा के अंतर्गत सरपंच में डबल धड़की का लालच देकर हमसे 32 दिन कार्य कराया जिसमें 16 मजदूरों ने कार्य किया। सचिव और सरपंच के द्वारा अभी तक 16 मजदूरों को उनके कार्य की मजदूरी नहीं दी गई। बालागांव में वार्ड क्रमांक 13 मि. आरसीसी रोड का कार्य किया था। मजदूरों का पैसा 2,48000 रुपए सचिव सरपंच के द्वारा स्वयं के निजी कार्य के लिए निकाल लिया गया।

अभी तक मजदूरों को मजदूरी नहीं दी गई जिसको लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर से मजदूरों ने शिकायत कलेक्टर के निर्देश अनुसार जनपद पंचायत सीईओ में मजदूरों की समस्या को गंभीरता से सुना।



