सेवा

इंदौर में 15000 स्क्वॉयर फीट में बनी जननायक टंट्या मामा भील की आकृति, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा: महान क्रांतिकारी रॉबिन हुड टंट्या मामा की जयंती एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ब्लैक स्टोन रंगोली एवं तिरंगे झंडे के ऊपर विशाल कलाकृति 15000 वर्ग स्क्वायर फीट में बनाई गई आर्ट एवं कॉमर्स शासकीय कॉलेज इंदौर में यह विशाल कलाकृति दीक्षा उइके रवि अलावा अरुण बडोले दयाराम ठाकुर आयोजित समिति द्वारा बनाई गई इसके मुख्य कलाकार आर्टिस्ट चित्रकार संगीता बरेला अतुल पटेल तनु पांचाल के साथ 6 विद्यार्थी और शामिल थे टंट्या मामा भील 184 जन्म जयंती पर यह विशाल आकृति युवा बच्चों के द्वारा बहुत ही खूबसूरती के साथ तिरंगे झंडे के ऊपर अकेली गई एवं संस्कृति कार्यक्रमों के साथ युवा बच्चों में एक जोश दिखाई दिया इस कार्यक्रम में बहुत दूर-दूर की विद्यार्थी शामिल हुए एवं मुख्य अतिथियों के रूप में उज्जैन बड़वानी धार झाबुआ एवं हरदा से सभी सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ शामिल हुए

राखी करोची जानकारी देते हुए बताया कि टंट्या मामा एक महान क्रांतिकारी हुआ करते थे उन्हें रॉबिन हुड के नाम से भी जाना जाता है वर्तमान में इंदौर में भवर कुआं चौक पर स्थित टंट्या मामा की प्रतिमा पर दिनभर सामाजिक लोगों के कार्यक्रम चलते रहे एवं आज टंट्या मामा के चौक के नाम से यह चौक जाना जाता है यह जो युवाओं के द्वारा कोशिशें से एवं उनके प्रयासों और संघर्षों से स्थापित हुआ है टंट्या मामा ने अंग्रेजों से लोहा लिया और वह गरीबों के दलित समाज के मसीहा कहलाए आज भी पातालपानी स्थित रेलवे स्टेशन पर रेल टंट्या मामा को सलामी देने के बाद निकल पाती हैं एवं 2 मिनट का स्टाफ वहां पर यादगार में प्रत्येक ट्रेन का होता है आदिवासी समाज के ऐसे महान क्रांतिकारी टंट्या मामा भील शताब्दियों में एक बार जन्म लिया करते हैं इस विशेष कार्यक्रम में हरदा से सर्व आदिवासी महिला संगठन जिला अध्यक्ष राखी राखी करोची भी उपस्थित रहे एवं अपने उद्बोधन से युवा बच्चों को समाज संघर्ष और संगठन एवं शिक्षित और शिक्षा के ऊपर मेहनत करके आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button