अवैध

अवैध उत्खनन को रोकने में नाकाम जिला प्रशासन जयस संगठन ने कलेक्टर की शिकायत…!

3 बार शिकायत के बाद भी नही हो रही अबैध उत्खननकारियो पर कार्यवाही

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा: टिमरनी – क्षेत्र के ग्राम धौलपुर में पिछले कई महीनो से हो रहे अवैध उत्तखनन की शिकायत स्थानीय ग्रामीण एवं जयस संगठन के पदाधिकारी ने एसडीम कलेक्टर एवं एसपी से लिखित शिकायत करते हुए अवैध उत्खनन कारियो पर कड़ी कार्रवाई को लेकर मांग की ओर ज्ञापन सोपा। किंतु तीन बार लिखित शिकायत करने और कई बार मौखिक शिकायत भी की गई पर जिला प्रशासन के कानों में जू तक नही रेंगी जिससे अवैध उत्खननकारियो के हौसले बुलंद है और लगातार अवैध उत्तखनन का कार्य जोरों पर चल रहा है माइनिंग विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जाने से संगठन तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति काफी रोष व्याप्त है इसी को लेकर जयस संगठन द्वारा बुधवार को एक फिर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपकर अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करने तथा उत्खनन पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की गई।

यह है सारा मामला…!

जयस के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी रमेश मसकोले द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम धौलपुर में गंजाल नदी के समीप एक खेत में खनिज विभाग द्वारा उत्खनन और परिवहन की अनुमति दी जाना बताया जा रहा है, परंतु मौके पर जिस स्थान पर उत्खनन हो रहा है वहां गांव की डीपी लगी हुईं हैं और तारों का जाल बिछा हुआ है एवं में माइनर के पुल पर से भारी भरकम डमफर रात और दिन बिना किसी रोक-टोक प्रशासन के आदेश को ताक पर रखकर ठेकेदार द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जिससे कभी भी बहुत बड़ी जनहानि हादसा होने की संभावना बनी है साथ ही माइनर के किनारे से डंपर निकलने से माइनर को भी नुकसान होगा। डीपी के पास कटाव होने से गांव की बिजली और नहर की पुलिया कभी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की संभावना है जिससे उस क्षेत्र एवं उसके आसपास के ग्रामों को प्रभावित करेगा। पटवारी, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी, नहर विभाग, बिजली विभाग द्वारा भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर को दिए ज्ञापन में मांग की गई है कि इस पूरे मामले की जांच कर गांव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए हो रहे अवैध उत्खनन और परिवहन की अनुमति को तत्काल निरस्त किया जावे। यदि अवैध उत्खनन को नहीं रोका जाता है तो जयस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन

क्षेत्र में इन दिनों अवैध उत्खनन को लेकर कई मामले सामने आ रहे हैं जहां अवैध मिट्टी मुरूम बजरी की अवैध खुदाई एवं परिवहन कुछ ठेकेदार द्वारा राजस्व एवं माइनिंग विभाग से विभाग के अधिकारियों से साठगांठ करते हुए अवैध उत्खनन एवं परिवहन का कार्य कर रहे हैं जो की नियम विरुद्ध है तथा ग्रामीण आमजन एवं स्थानीय लोगों द्वारा कई बार एसडीएम कलेक्टर माइनिंग विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से शिकायत की गई किंतु अभी तक अधिकारियों द्वारा इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही इस और ध्यान दिया जा रहा है जिससे यह प्रतीत होता है कि अवैध उत्खननकारी ओर अधिकारी के बीच के मिली भगत ओर ताल मेल से ही अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा हैं।

जयस संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी 

जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन द्वारा कलेक्टर का नाम ज्ञापन सौपकर अधिकारियों को खुली चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही क्षेत्र में हो रहा है अवैध उत्खनन और परिवहन पर पूर्णत रोक नहीं लगाई गई तो आदिवासी संगठन और गांव के ग्रामीण लोगों द्वारा आंदोलन किया जाएगा जिनकी जबाबदारी स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन की होगी। साथ ही गांव के छोटे-छोटे रास्तों से भारी भरकम डंपर को ओवरलोड करके गांव की कच्ची सड़कों से निकाला जा रहा है जिससे सड़के भी खराब तथा पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं साथ ही गांव में सड़कों पर कई बार बच्चे भी खेलते नजर आते हैं जिससे उनकी जान को भी खतरा मंडरा रहा है आए दिन तेज गति से भारी लोड लेकर डंपर सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं वही डंपर चालक के पास भी पूर्ण कागजात भी नहीं है किंतु विभाग ना जाने क्यों मौन बैठा हुआ है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button