हरदा
ई स्कूटी मे धमाके के साथ लगी आग, देख कहां का है मामला।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा : जिले के ग्राम भाट परेटिया में शनिवार दोपहर को घर के पास खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक धमाका हुआ और ई स्कूटी जल गई। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया हालांकि घटना में किसी प्रकार कि जनहानि नहीं हुई। ई स्कूटी मालिक योगेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने हरदा शहर के अस्पताल चौराहा के पास स्थित शोरुम से दो साल पहले इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। कल दोपहर लगभग 1.30 बजे के करीब अचानक स्कूटी में तेज आवाज के ‘साथ ब्लास्ट हो गया। आवाज सुनकर घर के लोग घबरा गए, वहीं आसपास रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंचे। स्कूटी आग की तेज लफ्टों में जल गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाया। इसके बाद शर्मा ने वाहन शोरुम संचालक को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को भाट परेटिया भिजवाकर घटनास्थल का पंचनामा बनाकर वाहन को शोरुम लेकर आए।



