राजनीति

पूर्व प्रदेश महासचिव प्रकाशचंद्र वशिष्ठ को पार्टी से निष्कासित करने के बाद सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा।

शाहरुख बाबा 

स्वतंत्र हरदा: पूर्व प्रदेश महासचिव प्रकाशचंद्र वशिष्ठ  विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने की शिकायत पर 7 जनवरी को जिला अध्यक्ष ओम पटेल के द्वारा पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया था। इसके बाद उनके समर्थको के द्वारा सैकड़ो पद अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया इस्तीफा देने वालों के यह रहै नाम एडवोकेट संजीव पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक नेगी, सुरेश पटेल, ईखलाख चौहान, रजनीश अग्रवाल , संगठन मंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी, सेवादल जिला अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, तुकाराम बिल्लूरे, राकेश मालवीय, अमीन खान, विक्की अली, महेंद्र सिंह तोमर, प्रशांत अनजाने, अनिल महेरिया, शेर सिंह मालवी, संजू दुबे, राजकुमार बघेल, संदीप स्वामी, नितिन पटेल, खेमचंद कपूर, मोहनलाल पवार, एडवोकेट श्री राम, कौशल जुगल, किशोर ठाकुर, विनय त्रिपाठी, नितिन भद्रेले, आकाश जैन, बनवारी लाल, अमन बुंदेली, मनोज कुछबंदिया, साहिल खान, अशोक राठौड़, आदि लोगों ने अपना इस्तीफा आज दिया है।

कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया

कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश महासचिव प्रकाशचंद्र वशिष्ठ को जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया। उनका यह कहना है कि बाद में सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पद अधिकारी के द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा दिया तो उन्होंने इस्तीफा नहीं लिया उनके यहां कहना है कि इस्तीफा में स्वीकार नहीं कर सकता हूं आप ऊपर आपका इस्तीफा दे दो भोपाल की हिदायत दी, अगर वहां कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी का इस्तीफा मंजूर नहीं कर सकते हैं, तो फिर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश महासचिव पार्टी से कैसा निष्कासित कर दिया इसी के विरोध को लेकर सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने कांग्रेस पार्टी से ने इस्तीफा दिया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button