हरदा

विकसित भारत संकल्प यात्रा का गांव-गांव में हो रहा है स्वागत

शाहरुख बाबा=

स्वतंत्र हरदा / सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार, और योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को पात्रता अनुसार दिलाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” जारी है। बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम सुखरास धुरगाड़ा, खामापड़वा, रूदलाय, भवरासा व सन्यासा पहुंची। ग्राम पंचायत रुंदलाय हाई स्कूल प्रांगण मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्कुली छात्राओं , ग्रामीणों के द्वारा कलश यात्रा निकाल कर । विकसित भारत यात्रा संकल्प रथ का पूजन सरपंच प्रतिनिधि शिवरतन पटेल द्वारा किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया ललिल पटेल सभापति कृषि समिति हरदा , जनपद पंचायत टिमरनी सीईओ चेतना पाटिल, शिवरतन पटेल सरपंच प्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति मे जोरदार स्वागत वंदन से साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे समस्त विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। उक्त कार्यक्रम मे कुल 48 आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिये गये। जिनको पंचायत द्वारा अलग अलग विभागों को निराकरण हेतु सोप दिये गये। स्कूली छात्राओं द्वारा जोरदार देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात ग्रामीण श्री कृष्ण गैर मंडल द्वारा सराहनीय प्रस्तुति दी गई।संकल्प यात्रा मे ड्रोन का प्रदर्शन श्री रामकिशोर पटेल के खेत मे किया गया। ग्राम पंचायत सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा अतिथि देवो भव: की परम्परा का निर्वहन करते हुये सभी को चंदन तिलक लगाकर सम्मान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष जी द्वारा सभी अधिकारियों , कर्मचारियों , छात्र , छात्राओं और ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा शपथ दिलाई गई। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियो द्वारा प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष जी , जिला सीईओ सर जी और जिला पंचायत सदस्य जी द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओ को 32 प्रमाण पत्र वितरित किये गये । इस मौके पर जगदीश डूडी , पहलाद पटेल जी , श्री गणेश पटेल जी , श्री छोटू पटेल, धर्मेंद्र पाल , उमेश जानी, संतोष पटेल, बलराम मालवीय , नारायण भाटी रोजगार सहायक , कमल कटारे, दिनेश घावरी ,आदि मौजूद थे

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button