अवैधहरदा

अवैध मदिरा के विक्रय के मामले में 6 प्रकरण दर्ज

शाहरुख बाबा=

स्वतंत्र हरदा / आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को अवैध मदिरा के विक्रय संग्रहण व परिवहन के मामलों में कार्यवाही की है। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल ने बताया कि उनके दल ने वृत खिरकिया के चारूवा, मांदला, कुचबंदिया मोहल्ला खिरकिया, वृत टिमरनी के ग्राम रेलवा व बेड़ी में दबिश देकर कुल 9 पाव अंग्रेजी व्हिस्की शराब, 8 पाव देशी प्लेन शराब, 14 लीटर हाथ भट्टी शराब व 430 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 47850 रूपये है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button