सर्व आदिवासी महिला संगठन द्वारा वनांचल ग्राम क्रिसमस डे पर बच्चों को टॉफी चॉकलेट ड्राइंग कलर कॉपियां स्वेटर इनर एवं बुजुर्गों को गर्म कंबलों का वितरण किया गया।

शाहरुख बाबा मो.8435133145
स्वतंत्र हरदा/ सर्व आदिवासी महिला संगठन द्वारा वनांचल ग्राम खारी आबा गाँव बोथी गांव में जाकर 25 दिसंबर क्रिसमस डे पर बच्चों को टॉफी चॉकलेट ड्राइंग कलर कॉपियां स्वेटर इनर एवं बुजुर्गों को गर्म कंबलों का वितरण किया गया। एक कदम गांव की ओर पहल की गई। और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर ग्रामीणों से आवेदन लिया गया ताकि अन आवेदक के माध्यम से प्रशासन तक उनकी बात को रखा जाए और सभी मातृ शक्तियों को प्रतिवर्ष 6 सालों से सर्व आदिवासी महिला संगठन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते आ रहे और सभी लोगों को इसमें आमंत्रण देकर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए अपील की गई एवं पूरे ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर सभी महिलाओं से चर्चा की गई समस्या हेतु एवं शिक्षा स्वास्थ्य नारी सशक्तिकरण एवं स्वच्छता के लिए सबको प्रेरित किया गया एवं संगठन की सदस्यों ने सबको सरकारी योजनाओं के विषय में अवगत कराया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाते समय संगठन की सदस्यों की गाड़ियां रोड अधिक खराब होने के कारण 4 घंटे जंगलों में रुक रहे एवं वहां से निकल नहीं पाए वहां रहने वाले आदिवासियों का क्या हाल होता होगा जो व्यवस्था से बिल्कुल दूर हैं।
इस दौरान पता चला कि ग्रामीणों की सड़क का क्या है हाल: करोची
सर्व आदिवासी महिला संगठन जिला अध्यक्ष राखी करोची ने कहा कि अभी तक बन अंचल के ग्रामीणों की सड़क की हालत इतनी खराब है कि अगर डिलीवरी कैसे हो तो पेशेंट को अस्पताल ले जाना बहुत ही समस्या आती है। रोड के कारण ग्रामीणों को कोई सुविधा नहीं मिल पाती खासकर के महिलाओं को बच्चों के लिए स्कूल में कोई सुविधा नहीं है, आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता नहीं रहती है मौजूद सिर्फ और सिर्फ तनक पा रही है।

आशा कार्यकर्ता एक कई समस्याओं से जूझ रहे हैं वनांचल के ग्राम वासी इसी को लेकर स्थाई रहिवासी लोगों से आवेदन लिया ताकि जिला कलेक्टर को इस बात से अवगत करा दिया जाए कि ग्रामीणों में अभी तक कोई नहीं है सुविधा खास सड़कों की हालत है जर्जर, सर्व आदिवासी महिला संगठन द्वारा पिछले 6 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम रखा जाता है इसमें आदिवासी समाज की मात्र शक्तियों एवं वरिष्ठ जनों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील जिसमें मौजूद उपाध्यक्ष धर्म निष्ठा वर्मा सचिव अनिता पंदराम कोषाध्यक्ष संगीता परतें शर्मिला उइके जय श्री धुर्वे ज्योति श्रीवास्तव रितु भिलाला एवं और अन्य समाज रही उपस्थित।



