राजनीति

मोहन यादव होंगे एमपी के नए सीएम: नरेंद्र सिंह तोमर होंगे स्पीकर; दो डिप्टी सीएम- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला

शाहरुख बाबा स्वतंत्र हरदा

हरदा: मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री  बने मोहन यादव । मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। शिवराज सिंह ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।

 

दो डिप्टी सीएम होंगे जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button