क्राइम

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत !

स्वतंत्र हरदा : गुरुवार को दोपहर रेलवे स्टेशन डबल फाटक के पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक ( ट्रक नबर एमपी 09 एचजी 7266 ) ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला सुनीता पति तोताराम उम्र 40 साल जाति गुर्जर निवासी चारखेड़ा है। डॉक्टर ने शव का पीएम कर शव परिजनों को सौप दिया। मर्ग कायम कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस टी आई एआर खान ने बताया कि ट्रक को जप्त कर थाने में खड़ा कर लिया है। पुलिस चौकी से रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी। इधर मृतक के परिवार का रो रो के बुरा हाल।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button