घटना

वार्ड 1 टंकी मोहल्ले में 17 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, रक्षाबंधन पर घर में छाया मातम

"रक्षाबंधन की सुबह खुशियां मातम में बदल गईं… 17 वर्षीय मोहित ने फांसी लगाकर दुनिया को कहा अलविदा, मां-बहनों की आंखों में छलक आए आंसू।"

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व के दिन जहां बहनों के हाथों पर राखी बांधने की तैयारियां हो रही थीं, वहीं खंडवा जिले के रोशनी में एक परिवार के घर खुशियों की जगह मातम छा गया। रोशनी निवासी 17 वर्षीय मोहित हीरे ने शनिवार को अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मोहित 12वीं कक्षा का छात्र था और करीब एक माह पूर्व वार्ड क्रमांक 1 टंकी मोहल्ले में अपनी नानी के घर पढ़ाई करने आया था। शनिवार रात तक वह नानी से सामान्य बातचीत करता रहा। मृतक के भाई के अनुसार, रात करीब 12 बजे तक नानी से बातें करने के बाद मोहित अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब परिजनों ने दरवाजा खोला, तो मोहित फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। इस अचानक हुई घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर बहनों की कलाई सूनी रह गई और मां के चेहरे पर मुस्कान की जगह गम की लकीरें छा गईं। पुलिस का कहना है कि युवक की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

मृतक मोहित हीरे

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button