कार्यवाही

तीन आरोपियों को एम.डी. ड्रग्स रखने के आरोप में 10-10 वर्ष की सजा

इंदौर रोड पर कार से 204 ग्राम एम.डी. पाउडर बरामद, विशेष न्यायालय ने सुनाया कठोर फैसला

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। थाना कोतवाली पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 20 दिसंबर 2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने अतरसमा पुलिया और कैदी ढाबा इंदौर रोड पर घेराबंदी कर कार क्रमांक एमपी जेड ए 1170 को रोका। कार में सवार तीन युवकों की पहचान शिवम सिरोही, आनंद सिरोही और अमन जाट, तीनों निवासी ग्राम भुन्नास जिला हरदा के रूप में हुई।सुनाई तलाशी के दौरान पुलिस को कार के गियर और हैंड ब्रेक के बीच हरे रंग की पॉलिथिन में रखे सफेद पाउडर की थैली मिली। जांच में यह मादक पदार्थ एम.डी. (मेथामफेटामाइन) पाया गया, जिसका वजन 204 ग्राम था। एफएसएल जांच में भी इसकी पुष्टि हुई। प्रकरण की जांच उनि. सुरेश राज और उनि. दिनेश रावत द्वारा की गई। जिला स्तरीय समिति ने इसे संगीन और चिन्हित जघन्य अपराध की श्रेणी में रखा। जांच उपरांत अभियोग पत्र माननीय विशेष न्यायालय (एनडीपीएस) में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी आशाराम रोहित एवं एडीपीओ विनोद कुमार अहिरवार ने सशक्त पैरवी की। प्रस्तुत साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर विशेष न्यायालय (एनडीपीएस) ने तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के अंतर्गत दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास एवं प्रत्येक पर 1-1 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button