शिक्षा

शिक्षक प्रकाश चंद्र पोर्ते का विदाई कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।

शाहरुख बाबा, मो. 8435133145

स्वतंत्र हरदा: शासकीय हाई स्कूल राजगांव में शिक्षक से हुआ आज रिक्वायरमेंट पुत्र मौसम पोर्ते ने कहा कि मेरे पिताजी प्रकाश चंद्र पोर्ते प्राचार्य हाई स्कूल रिजगाँव ने 62 बर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात् शासकीय नियमों के अनुसार सेवा निरवृत हुये अंतिम दिन उनकी पूर्व शाला शासकीय कन्या माध्यमिक शाला हरदा में विदाई कार्यक्रम रखा गया। जोकि सभी सम्मानित लोगों के द्वारा साफा एवं माला पहरा कर विदाई दी गई। माध्यमिक कन्या शाला के प्रभारी विनोद उपाध्याय और शाला के शिक्षक शिवराम राजपूत, विनोद सोनी, अनिल चेतन्य छगनलाल गौर, संजू मिश्रा सुनीता वर्मा, सीमा रघुबंशी, रीमा मोरछले, संगीता पारे फिरोज खान, हरगोविंद मालवीय, पालक -यतीश पालीवाल, श्रीगोविन्द व्यास पोर्ते सर के परिवार से पत्नि सीमा पोर्ते, बेटा मौसम पोर्ते, बेटी रैनी त्रिवेणी पोर्ते दामाद महेश सोलंकी ऋतू सोलंकी ने ख़ुशी ख़ुशी डोल बाजो के साथ विदाई दी गई।

परिजनों के द्वारा निवास पर पहुंचने पर किया गया स्वागत

रिटायरमेंट पर प्रकाश चंद्र पोर्ते ने कहा कि आपके साथ काम करते हुए मैंने जो कुछ सीखा, वह कुछ ऐसा होगा जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। जब चीजें योजना के अनुसार नहीं हुईं तो मुझे खुश करने के लिए वहां रहने के लिए धन्यवाद। वे बेहतरीन पल थे और मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगा।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button