
शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। सोयाबीन के ₹6000 प्रति क्विंटल भाव की मांग को लेकर आज खंडवा रोड स्थित फटाका बाजार से किसानों ने सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। यह रैली शहर के घंटाघर से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक जाएगी, जिसमें किसानों ने सरकार के खिलाफ अपने विरोध को प्रकट करेंगे।
किसानों का कहना है कि जब तक उनकी फसल के सही दाम नहीं मिलते, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांगों के प्रति पूरी तरह अडिग हैं और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। इस विशाल रैली को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात प्रभारी संदीप सुनेर खुद व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।
प्रमुख मांगें:
1. सोयाबीन का उचित मूल्य ₹6000 प्रति क्विंटल तय किया जाए। 2. किसानों को उनकी फसल का सही मुआवजा मिले। 3. सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की गई।



