कार्यवाही

अवैध सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 44 नग सागौन, आरा मशीनें और मोटरसाइकिल जब्त

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा | वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन तस्करी का भंडाफोड़ किया। यह दबिश 3 फरवरी 2025 को सुबह लगभग 6:00 बजे वन परिक्षेत्र हंडिया के कायागांव में दी गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मु.व.स. नर्मदापुरम श्री अशोक कुमार के निर्देशन एवं वनमंडलाधिकारी हरदा सामान्य श्री अनिल चोपड़ा के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने दबिश दी। इस अभियान में उप वनमंडलाधिकारी (उ.) हरदा सामान्य श्री संजय कुमार जैन, उप वनमंडलाधिकारी (द.) हरदा सामान्य श्री ओमप्रकाश विडारे, वन परिक्षेत्र अधिकारी हंडिया सामान्य श्री सुरेश कुमार सहित वन एवं पुलिस स्टाफ शामिल रहा।

44 नग सागौन, 3 आरा मशीनें और 2 मोटरसाइकिल जब्त

दबिश के दौरान कायागांव के खेत से 44 नग (7.09 घन मीटर) अवैध सागौन काष्ठ, 3 आरा मशीनें एवं 2 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। यह कार्रवाई भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं म.प्र. वनोपज व्यापार विनियम अधिनियम 1969 की धारा 5, 15, 16 के तहत की गई। वन विभाग ने विधिवत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही, इस अवैध तस्करी में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button