ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग की त्वरित कार्रवाई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। दैनिक स्वतंत्र समय ने ओवररेटिंग की शिकायतों के प्रकाशन के बाद जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल के निर्देशन में आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को आबकारी विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेड़ीपुरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान टेस्ट परचेसिंग गुप्त रूप से मदिरा क्रय की प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें मदिरा का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही किया जाना पाया गया। जांच में दुकान संचालन में कोई अनियमितता नहीं पाई गई। आबकारी उपनिरीक्षक, वृत हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा सभी दुकानों का नियमित रूप से रोस्टर के अनुसार निरीक्षण किया जाता है। साथ ही प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी आकस्मिक जांच की जाती है। यदि किसी दुकान पर अनियमितता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाती है।



