कार्यवाही

₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए RTO के बाबू

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। परिवहन कार्यालय (RTO) में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल की टीम ने बाबू सज्जन सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पड़ा। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई, जब आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए EOW पकाड़ा सूत्रों के अनुसार, सज्जन सिंह एक साल पहले ही हरदा आरटीओ कार्यालय में पदस्थ हुए थे और उन पर पहले से ही रिश्वतखोरी के आरोप लग रहे थे। उन पर यह भी आरोप लग रहे थे की रेत के डंपरों से नियमित रूप से पैसे लिए जा रहे थे। शिकायतकर्ता द्वारा ईओडब्ल्यू को सूचित किए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवहन संबंधी कार्य के एवज में आरोपी बाबू ने ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने ट्रैप प्लान किया और तय समय पर जैसे ही सज्जन सिंह ने रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आगे की कार्रवाई चल रही है मीडिया कर्मी को अभी अंदर जाने से रोका गया है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button