घटना

हरदा पुलिस लाइन में पदस्थ हेडकांस्टेबल की सांप के काटने मौत।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में पदस्थ विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के हेडकांस्टेबल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात ड्यूटी की तैयारी के दौरान उनके पैर में किसी अज्ञात कीड़े या सांप ने काट लिया था। परिजनों को शव सौंपने से पहले जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हेडकांस्टेबल का नाम डेम सिंह (61 वर्ष), पिता धन बहादुर पुन है। वे मूल रूप से शिवपुरी के रहने वाले थे और बीते ढाई साल से हरदा पुलिस लाइन में पदस्थ थे। गुरुवार रात करीब तीन बजे अपने कमरे में सोते समय उनके दाहिने पैर में किसी चीज़ ने काट लिया। उन्हें लगा कि चूहे ने काटा है। इसके बाद सुबह नहा-धोकर वे अपने साथी रामसेवक के साथ शासकीय कार्य से शिवपुरी जाने के लिए हरदा रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे पुल पर चढ़ते वक्त उन्हें अचानक चक्कर आने लगे और घबराहट हुई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान सुबह छह बजे उनकी मौत हो गई।

सांप या अन्य कारण मौत पोस्टमार्टम से होगी पुष्टि

आरआई रजनी गुर्जर ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। यह सर्पदंश था या कोई अन्य वजह, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। फिलहाल जिस कमरे में हेडकांस्टेबल रहते थे, उसे सील कर दिया गया है। मृतक हेडकांस्टेबल की पत्नी और दोनों बेटे शिवपुरी में रहते हैं। हादसे की खबर मिलते ही उनकी भांजी भोपाल से हरदा पहुंचीं। पुलिस लाइन में अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु शिवपुरी रवाना कर दिया गया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button