हरदा

जिला कांग्रेस हरदा के नए अध्यक्ष बने मोहन बिश्नोई ओम पटेल का कार्यकाल रहा सफल, शनिवार को संगठन ने जारी की सूची

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी हरदा की कमान अब मोहन बिश्नोई संभालेंगे। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई जिला अध्यक्षों की सूची जारी की, जिसमें हरदा जिले के लिए मोहन बिश्नोई का नाम घोषित किया गया। वे अब तक किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे हैं और संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं। पूर्व अध्यक्ष ओम पटेल का कार्यकाल संगठनात्मक दृष्टि से सफल माना गया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने जिले में कई आंदोलनों, विरोध प्रदर्शनों और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को अंजाम दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए अध्यक्ष के रूप में मोहन बिश्नोई संगठन को और मजबूती देंगे तथा आगामी चुनावों की तैयारी तेज करेंगे। सूची जारी होते ही जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोहन बिश्नोई को बधाई दी और फूलमालाओं से स्वागत किया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button