लापरवाही

हरदा में सड़क पर चांद जैसे गड्ढे, हर दिन हादसे

" ट्रिपल एंजिन की सरकार ने किया हरदा का ये हाल " मुस्कराओ आप ह्रदय नगरी हरदा में हो

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। शहर के बीचों-बीच गुजरने वाली जिला अस्पताल से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। यह सड़क अब चंद्रमा की सतह जैसी दिखने लगी है, जहां सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढे मौजूद हैं। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में कीचड़ भर जाता है और फिसलन से रोजाना वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह मार्ग हर दिन हजारों लोगों की आवाजाही का केंद्र है। हालिया तेज बारिश ने सड़कों की स्थिति और बदतर कर दी है। दोपहिया वाहन से लेकर कार तक सभी चालक हिचकोले खाते हुए इस मार्ग से गुजरते हैं। खास बात यह है कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार नगर पालिका और प्रशासन इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं।

हरदा में चंद्रमा की सतह जैसी सड़क

जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा पार्षदों की आपसी खींचतान के बीच प्रशासनिक नियंत्रण खो चुकी हैं। नगर सरकार मूलभूत काम छोड़कर बुल्डोजर की राजनीति कर रही है। वहीं कर्मचारियों को दो माह से वेतन न मिलने की बात सामने आ रही है, जिससे राखी जैसे त्यौहार पर भी संकट मंडरा रहा है। जीपी मॉल के सामने, कलेक्टर कार्यालय मार्ग, बड़ा मंदिर चौक पर भी करीब 6-7 इंच गहरे गड्ढे बन चुके हैं। यही नहीं, बड़ा मंदिर चौक को नागरिकों के विरोध के बावजूद पार्किंग स्थल में तब्दील कर दिया गया, जिससे आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस व फायरब्रिगेड का पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा।जनता की परेशानी के बीच नगर पालिका का फोकस मूलभूत सुविधाओं के बजाय बुल्डोजर चलाकर अखबारी सुर्खियाँ बटोरने पर है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button