विरोध

हरदा जिला जेल में कैदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया झूठे केस में फंसाने का आरोप

खंडवा बायपास पर चक्काजाम, परिजनों ने की एसपी से मिलने की मांग

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। हरदा जिला जेल में एनडीपीएस मामले में बंद 63 वर्षीय कैदी रामदयाल विश्नोई की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मृतक के बेटे कपिल विश्नोई ने आरोप लगाया कि उनके पिता को झूठे केस में फंसाया गया था। परिजनों ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद खंडवा बायपास पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

कैदी की मौत के बाद मचा बवाल

जानकारी के अनुसार, बैड़ी गांव निवासी रामदयाल विश्नोई को 28 दिसंबर को सिविल लाइन थाना पुलिस ने 53 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह हरदा जिला जेल में बंद थे। मंगलवार सुबह जेल में उनकी तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 परिजनों ने लगाया झूठे केस में फंसाने का आरोप

मृतक के बेटे कपिल विश्नोई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता को झूठे केस में फंसाया गया और जेल में सही तरीके से देखभाल नहीं की गई। रामदयाल के भाई महेश विश्नोई ने भी पुलिस पर आरोप लगाया कि उनका भाई भैंस खरीदने गया था और पुलिस ने उन्हें झूठे मामले में फंसाया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने खंडवा रोड पर चक्काजाम

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सिविल लाइन थाने के पास खंडवा बायपास पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन एसपी से मिलने की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और एसडीएम कुमार शानू देवड़िया लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर जानकारी दी कि रामदयाल और अन्य दो आरोपियों को 28 दिसंबर को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। रामदयाल ग्राम बेड़ी का सरपंच था और पहले से ही पुलिस के रिकॉर्ड में था। पुलिस ने दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था

इनका कहना है: 

एक हफ्ते पहले कार्रवाई पर तीन लोग MD ड्रग्स के मामले में पकड़े गए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर कर जेल भेजा गया था उसमें से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने से उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया था इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई थी पंचनामा कार्रवाई कर कर उसका पीएम कराया गया था और परिजनों के सुप्रभात किया गया था परिजनों का आरोप है था कि गलत कार्रवाई की गई थी इसी को लेकर वहां सिविल थाना खंडवा रोड बाईपास पर आए थे परिजनों द्वारा ज्ञापन दिया गया है उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाए उनके द्वारा जो आरोप लगाए गए हम उसकी जांच कराएंगे।

आरडी प्रजापति एएसपी हरदा

इनका कहना है:

सुबह 5:00 अचानक खबर मिली मुझे आपकी एक व्यक्ति उल्टी कर रहा है और बेहोश हो गया इसके बाद में तत्काल जेल पर पहुंचा और मेरी निजी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जिसके बाद डॉक्टर के देखने के बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।

योगेश शर्मा एएसपी जिला जेल हरदा

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button