लापरवाही
अस्पताल गेट की जाली बनी हादसे का कारण, समय रहते सुधार जरूरी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर लगी पाइप की जाली गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। जाली का एक हिस्सा उखड़ा हुआ है, जिससे वहां से गुजरने वाले मरीजों, और वाहनों को खतरा बना हुआ है। अस्पताल परिषद के लोगों ने बताया कि यह जाली लंबे समय से खराब स्थिति में है। यदि इसे जल्द नहीं सुधारा गया, तो किसी का पैर फंसने या मोटरसाइकिल का टायर जाली में फंसने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अस्पताल जैसी जगह पर इस तरह की लापरवाही पर लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि समस्या का समाधान जल्द किया जाना चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।



