धार्मिक

ब्राह्मण समाज हरदा द्वारा हनुमत शक्ति जागरण का आयोजन

अखिलेश राठौर संवाददाता स्वतंत्र हरदा

हरदा। ब्राह्मण समाज हरदा द्वारा 31 दिसंबर 2024 को धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हनुमत शक्ति जागरण के तहत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सभी सनातनी बंधुओं के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें श्रद्धालु अपने निकटतम मंदिर में उपस्थित होकर सामूहिक पाठ करेंगे। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री रजनीश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष हो रहा है और इस बार भी मंदिर समितियों द्वारा खीर के प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम का समय: शाम 7 बजे स्थान: निकटतम मंदिर संगठन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस विशेष आयोजन में शामिल होकर धर्म और समाज के प्रति अपनी आस्था प्रकट करें।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button