बलेनो कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, 1 किलोमीटर तक घसीटा, कार BJP नेता की बताई जा रही, पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। रेलवे स्टेशन के पास हुए सड़क हादसे में एक बलेनो कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारते हुए करीब 1 किलोमीटर तक घसीट लिया। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोका और पुलिस को सूचित किया। घायल मोटरसाइकिल सवार को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि बलेनो कार एक स्थानीय BJP नेता की है। मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद मैसकोले ने जानकारी दी कि फरियादी रेवाराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि फरियादी की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटना में दो आरोपी शामिल हैं, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कार की जांच के लिए आरटीओ से जानकारी मांगी है और गाड़ी मालिक को नोटिस भेजा जाएगा।



