
शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। एडवोकेट अनिल जाट ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हरदा जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर सत्यनारायण बांके पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जाट ने कहा कि हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा डॉक्टर बांके को सड़कों से आवारा पशु हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वे अपने कर्तव्यों को नजरअंदाज कर इलेक्ट्रिक स्कूटी बेचने में व्यस्त हैं।

एडवोकेट जाट ने अपनी पोस्ट में लिखा, “डॉक्टर साहब सरकारी आदेशों का पालन करने के बजाय इलेक्ट्रिक स्कूटी बेच रहे हैं। शायद उन्हें लगता है कि सरकारी तनख्वाह से उनका घर नहीं चल रहा, इसलिए उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू कर दिया है। जनता द्वारा व्हाट्सएप पर आवारा पशुओं की सूचना भेजने के बावजूद वे इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे।”

यह पोस्ट उस समय चर्चा का विषय बन गई है, जब हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की थी कि वे अपने गोवंश को सड़कों पर निराश्रित न छोड़ें। इसके लिए उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया था कि अगर उन्हें सड़कों पर आवारा गोवंश दिखे, तो इसकी सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से जिला प्रशासन को दें।
डॉक्टर सत्यनारायण बांके को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया था, लेकिन अब आरोप यह है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को छोड़कर ग्रीन वर्ल्ड के नाम से जेमोपाई इलेक्ट्रिक स्कूटी बेचने में व्यस्त हैं।



